सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। बजट के दिन के बाद सोमवार को भी इनकी कीमतों में कमी देखी गई। खासकर चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत सोलह हज़ार रुपए तक गिर गई है। वहीं दस ग्राम सोने के दामों में भी चार हज़ार रुपए से अधिक की कमी दर्ज की गई है।