BJP नेता गिरिराज सिंह ने सोमनाथ मंदिर को लेकर जवाहरलाल नेहरू पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि नेहरू का सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण पर रवैया विवादित था. वे इसे लेकर कई बार पत्राचार करते रहे. उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली की तरफ़ भी पत्र लिखा. साथ ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन, राजेंद्र प्रसाद जैसे तमाम बड़े नेताओं को भी अपनी बात रखी.