यूपी में गाजियाबाद के लोनी थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना में करीब 15 से 20 वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए. ये सभी वाहन अलग अलग मामलों में पुलिस द्वारा जब्त कर थाने में रखे गए थे. आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.