गाजियाबाद के कलछीना गांव में 5-6 बदमाशों ने कथित तौर पर मिर्च का धुआं कर एक घर में प्रवेश किया और परिवार को करीब दो घंटे बंधक बनाकर लूटपाट की. पीड़ित परिवार ने मारपीट और महिला के घायल होने का भी आरोप लगाया है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.