जनरल नरवणे ने अपनी किताब की पब्लिशिंग को लेकर सरकार की अनुमति न मिलने की स्थिति को स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनकी किताब पब्लिशर के पास है लेकिन सरकार की तरफ से (NOC) नहीं मिलने के कारण इसे छपाया नहीं जा सकता. नरवणे ने स्पष्ट किया कि किसी भी जमीन का नुकसान नहीं हुआ है और दोनों पक्षों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए बातचीत जारी है.