जेन जी के बदलते वर्कप्लेस अंदाज ने भर्ती करने वालों के सामने कई नए सवाल खड़े किए हैं. इंटरव्यू में आइस्ड कॉफी लेकर पहुंचना हो, कैजुअल कपड़े पहनना, अचानक इंटरव्यू रीशेड्यूल करना या काम के घंटों और सीमाओं पर सीधे सवाल पूछना, ये तरीके पुरानी पीढ़ी को अलग लग सकते हैं. वहीं कई युवा उम्मीदवार इन्हें अपनी पसंद और सीमाएं साफ रखने का तरीका मानते हैं. इससे ऑफिस कल्चर में पीढ़ियों के बीच अंतर की चर्चा बढ़ी है.