मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ जैन अल्फ़ा के स्कूली बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इन बच्चों ने बड़वानी में एक विशाल जुलूस निकाला. स्कूली बच्चों का यह जुलूस सीधे कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल थे.