भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उनके साथ बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक भी मौजूद रहे. दोनों ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की और टीम की सफलता की कामना की. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. दूसरा मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम अब इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में वापसी करना चाहेगी.