भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का खिताब जीता था. वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन काफी लोग जीत का क्रेडिट धोनी को देते हैं. अब इसे लेकर गौतम गंभीर फिर बिफर पड़े हैं. गंभीर ने बगैर नाम लिए एमएस धोनी पर तंज कसा है.