यह रेजोल्यूशन किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के खिलाफ नहीं है और इस बात से हम दुखी भी हैं. इस रेजोल्यूशन को लाते समय हमें कोई खुशी या उल्लास महसूस नहीं हो रहा है क्योंकि यह स्थिति व्यक्तिगत नहीं है. आदरणीय ओम बिड़ला जी का सभी के साथ व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे हैं. इस घोषणा का उद्देश्य किसी को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करना नहीं है, बल्कि एक गंभीर विषय पर विचार करना है.