बिहार के बेगूसराय में महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म और गंभीर उत्पीड़न के मामले में 6 दिन बाद हुई जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने ये भी कहा है कि अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी