रोहतक में दिल्ली बाईपास पर कल शाम एक भयानक गैंग वार हुआ जिसमें सनी रिटोलिया गैंग के सदस्य दिनेश गोगा को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात की जिम्मेदारी उस गैंग ने ली है जिसका नेतृत्व अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया कर रहे हैं। यह घटना शाम 7 बजे भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई जहां दिनेश गोगा को कुल 22 गोलियां मारी गईं।