फ्रांस के ट्रिए सुर बाइसे गांव में हर साल होने वाली अनोखी पिग स्क्वीलिंग चैंपियनशिप इस बार फिर चर्चा में है. प्रतियोगियों को सूअर की चीख और गुर्राने जैसी आवाज निकालकर जजों को प्रभावित करना होता है. इस 43वें आयोजन में करीब 4,000 लोग पहुंचे. प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों से प्रतिभागी शामिल हुए. नौ बार के चैंपियन नोएल जामे भी मुकाबले में उतरे, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया.