फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई में प्रधानमंत्री से मिलकर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं. यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब एआई टेक्नोलॉजी और रक्षा सहयोग वैश्विक मुद्दे बन गए हैं. भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौते होने की संभावना है. मुंबई लोक भवन में मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का आदान-प्रदान होगा.