मरीन कमांडो यूनिट की चार मुख्य खासियतें हैं जो इसे अलग बनाती हैं. सबसे पहला महत्वपूर्ण है अचानक हमला करना जो इस यूनिट का मूल मंत्र है. ये बिना किसी आहट के दुश्मन के इलाके में घुसने और जरूरी जानकारी इकट्ठा करने में माहिर होते हैं. दूसरा है गहन टोही करना यानि खतरे को भांप कर दुश्मन की सीमा के अंदर जाकर हमला करना. तीसरी खास बात ये है कि ये जल और थल दोनों में एक्सपर्ट होते हैं. यानि ये समुद्र, हवा और जमीन के तीनों रास्तों से अपनी रणनीति लागू कर भीतर तक घुसने की क्षमता रखते हैं.