पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तपन चटर्जी को सरकारी सामान चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना पूर्वी बर्दवान जिले के पूर्व स्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपित को सरकारी सामान चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिया है.