जम्मू कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट ली है और कश्मीर घाटी में हिमपात शुरू हो गया है। जम्मू संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। इससे जो सूखी सर्दी चली आई थी उसका अंत हो चुका है और लोगों को राहत मिली है। पर्यटकों के लिए यह समय अच्छा है क्योंकि वे हिमपात का आनंद लेने आते हैं।