सुरेंद्र नगर के नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई जिसमें 35 से 40 यात्री सवार थे. चलती हुई बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और बस में चीख पुकार सुनाई दी. लेकिन समय रहते सभी यात्रियों ने बस से सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता पाई जिससे किसी की जान नहीं गई.