बिहार के कटिहार में कुर्सेला हाट बाजार में 15 फरवरी को भीषण आग लगी जिससे लगभग 500 दुकानें पूरी तरह जल गईं. होली से पहले कर्ज लेकर जो सामान स्टॉक किया गया था, वह भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और सैकड़ों परिवारों की आजीविका संकट में आ गई है.