गोहाना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के बीच डर और गुस्से का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान चीनू के रूप में हुई है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी. बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वाले उसकी शादी अपनी ही जाति में करना चाहते थे. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.