यूपी के फतेहपुर में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शैलेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने उसकी 1 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली. आरोपी पर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है. जांच में पता चला कि उसने अवैध तरीके से यह संपत्ति बनाई थी. यह संपत्ति उसकी पत्नी, बहन और एक सहयोगी के नाम पर दर्ज थी. शैलेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.