23 जुलाई 2024 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से भारतीय किसानों को भी उम्मीदें हैं. किसान पीएम किसान सम्मान निधि के रिवीजन का इंतजार कर रहे हैं. एक्सपर्ट भी मौजूदा राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये सालाना करने की मांग कर रहे हैं. सरकार अभी छोटे और सीमांत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में हर साल तीन किश्तों में 6 हजार रुपये देती है.