करीब 20 साल पहले बचपन में घर से लापता हुआ एक मानसिक रूप से कमजोर शख्स अब सकुशल अपने परिवार के पास लौट आया है. मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र के एक गांव का है. माता पिता की मौत के बाद बचपन में चोट लगने से उसकी मानसिक स्थिति कमजोर हो गई थी. वह अचानक घर से लापता हो गया था. भटकते हुए वह नेपाल पहुंच गया, जहां एक आश्रम में उसे शरण और इलाज मिला.