दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े एक महत्वपूर्ण खुलासे में बताया है कि अब इन गैंग में लड़कियों की तेजी से एंट्री हो रही है. यह खुलासा तब सामने आया जब पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया. सूत्रों के मुताबिक, महफूज कबूतर के फरार होने के बाद से ही खुशनुमा उसकी आपराधिक गतिविधियों में मदद कर रही थी.