एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया X नंबर फीचर आया है. इसकी मदद से बिना अपना फोन नंबर साझा किए किसी से चैट और कॉल की जा सकती है. यह एक प्राइवेट कोड है, जिसे सामने वाले के साथ शेयर करना होगा. खास बात यह है कि बातचीत के लिए दोनों का एक-दूसरे को फॉलो करना जरूरी नहीं है. कोड बदलते ही पुराना कोड काम करना बंद कर देता है.