दिल्ली के द्वारका में एक तेज रफ्तार कार ने 23 साल के युवक साहिल धनेश्रा की जान ले ली. इस हिट एंड रन मामले में आरोपी को बेल मिलने पर पीड़ित साहिल धनेश्रा की मां ने सवाल उठाया कि लोगों की जान की कीमत केवल दो हज़ार रुपए है. अगर कोई किसी को एक्सीडेंट में उड़ा भी देंगे तो उन्हें सिर्फ दो हज़ार रुपए देना होगा और वे फिर घर लौट आएंगे.