छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हनीट्रैप के जरिए 14 साल के एक लड़के के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 24 साल की महिला ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने बुलाया, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया. इसके बाद आरोपियों ने परिवार को वीडियो भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी.