दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल पुराने प्रेम विवाह का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. पत्नी पर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कैसे एक प्रेम संबंध हिंसा में बदल गया. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिजेंद्र मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ खोड़ा के शंकर विहार में रह रहा था. करीब 11 साल पहले उसने सोनिया उर्फ सोनी नाम की एक मुस्लिम महिला से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों ने इसी कॉलोनी में अपना घर बसाया और उनके दो बेटे हुए, जिनकी उम्र करीब 9 और 6 साल बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.