भारतीय सेना ने अपनी Armoured Corps को ड्रोन से लैस कर दिया है. अब Armoured Corps में शौर्य स्क्वॉड्रन नाम से छह नई यूनिट शामिल कर ली गई हैं. ये स्क्वॉड्रन, टैंकों के साथ मिलकर दुश्मन की स्थिति की जासूसी करना, सटीक हमला करना, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, माइन बिछाना और साफ करना, लॉजिस्टिक्स और मेडिकल सहायता देना, जैसे काम करेगी.