डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट तौर पर धमकी दी है कि यदि कोई भी ईरानी जहाज अमेरिका की नाकेबंदी के इलाके के करीब आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है. ट्रंप का कहना है कि उनकी सरकार इस नाकेबंदी को कड़ाई से लागू करेगी ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ हो ही न सके.