वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान गोलीबारी हुई, जिससे 2,600 मेहमानों में हड़कंप मच गया. मंच पर मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला और हमलावर को पकड़ लिया. ट्रंप ने इसे 'गहमागहमी भरी शाम' बताते हुए सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती की प्रशंसा की है. अब जांच जारी है और पूरे मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है