चीन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ कर दुनिया को चौंका दिया. बीजिंग में हुई अहम बैठक के दौरान ट्रंप ने जिनपिंग को महान नेता और दोस्त बताया. हालांकि दोनों देशों के बीच ताइवान, व्यापार युद्ध और वैश्विक तनाव जैसे बड़े मुद्दों पर मतभेद अब भी कायम हैं. विशेषज्ञ इसे कूटनीतिक रणनीति मान रहे हैं, जिसके जरिए दोनों देश अपने हितों को साधने की कोशिश कर रहे हैं