अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार मनाया. ओवल ऑफिस में दीया जलाकर उन्होंने इस खास समारोह की शुरुआत की. इस मौके पर भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा समेत कई भारतीय-अमेरिकी अधिकारी, कारोबारी और बड़ी कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहे. कार्यक्रम में उद्यमी विशाल गोंडल ने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की. व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 से चली आ रही है.