अमेठी में 2022 की एक शादी में डीजे बजाने आए युवक और दूल्हे की बहन की दोस्ती प्यार में बदल गई. तीन साल बाद दोनों ने शादी कर ली. पुलिस के सामने भी युवती ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई. थाना प्रभारी श्रीराम पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.