एक शख्स जो पैरों से दिव्यांग है, लेकिन हौसलों से 'चट्टान' है. मध्य प्रदेश के सतेंद्र सिंह लोहिया ने कुछ ऐसा कीर्तिमान बना दिया जो ऐतिहासिक है. न केवल सतेंद्र सिंह, बल्कि उनके 6 साथियों ने 36 किलोमीटर लंबे नॉर्थ चैनल को करीब 12 डिग्री ठंडे पानी में 14 से ज्यादा घंटे तक तैराकी की. दुनियाभर के चैनलों में से सबसे ठंडे नॉर्थ चैनल को इतनी कठिन परिस्थितियों में दिव्यांग शरीर और पहलवान जैसे इरादों के साथ तैरकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया है. जानिए कैसे पार किया नॉर्थ चैनल.