अमेठी में पैर से दिव्यांग बुजुर्ग विनोद कुमार द्विवेदी के यूडीआईडी कार्ड में आंखों से कम दिखाई देने की कैटेगरी दर्ज कर दी गई. उनका दावा है कि वह करीब पांच साल से इसे सुधरवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. अब सीएमओ ने समाधान का भरोसा दिया है.