जयपुर के चांदपोल इलाके में एक दरगाह की छत डालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस विवाद का मुख्य कारण पिंक सिटी के परकोटे से सटे हुए क्षेत्र में निर्माण नियमों का उल्लंघन है. नियमों के अनुसार इस परकोटे के अंदर किसी भी तरह का नया निर्माण नहीं किया जा सकता, लेकिन नई छत इसी परकोटे से सटाकर बनाई जा रही थी.