संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बीजेपी की ओर से और राहुल गांधी विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं. यह चर्चा तीन दिन यानी आज से चार फरवरी तक चलेगी जिसमें कुल अठारह घंटे का समय निर्धारित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को इसका जवाब देंगे.