शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने युवाओं को भी आमंत्रित किया है क्योंकि उनके मन में अनेक नए आइडियाज होते हैं जिन पर चर्चा होगी. इसके बाद मैं छत्तीसगढ़ के सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री के साथ कृषि और ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करूँगा.