डिंपल यादव बोलीं यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में सांसद अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं. विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है. अमेरिका के लिए कृषि बाजार खुलने से हमारे किसान प्रभावित होंगे. सरकार किसान विरोधी रही है. सांसद को सस्पेंड किया गया और उनको बोलने से रोका गया. प्रतिदिन किसानों के हितों के खिलाफ हो रहे ऐसे कदमों के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.