दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के चलते दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक आसपास की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा. पुलिस ने आठ प्रमुख डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त रास्ते भी बदले जा सकते हैं. दर्शकों को निजी गाड़ियों के बजाय मेट्रो से आने की सलाह दी गई है.