केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया. उन्होंने अपने बायो से शिक्षा मंत्री का उल्लेख हटा दिया और अब उसमें केवल सांसद, संबलपुर तथा विचार व्यक्तिगत हैं लिखा है. इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रोफाइल की चर्चा तेज हो गई है.