केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की घोषित संपत्ति भी चर्चा में है. वर्ष 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये थी. दस्तावेज में बैंक जमा, म्यूचुअल फंड, बीमा निवेश, सोना, चांदी, वाहन और ओडिशा व गाजियाबाद स्थित अचल संपत्तियों का भी उल्लेख किया गया है.