मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी से शिक्षा विभाग और निर्माण एजेंसी की ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. कुक्षी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 1 में साल 2019 20 में करीब 3 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया था. भवन की बाहरी दीवार पर निर्माण राशि, एजेंसी, लागत और तिथि साफ-साफ दर्ज है और दरवाजे के ऊपर बड़े अक्षरों में “बालिका शौचालय” लिखा हुआ है. लेकिन जैसे ही दरवाजा खुलता है, तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है.