हम लोग नेपाल के जिला कपिलवस्तु से आए हैं और यहाँ अयोध्या में माघ स्नान के लिए पहुँचे हैं. हमारे पूरे गांव के लगभग सत्तर लोग इस माघ मेले में स्नान करने आए हैं. यहाँ ठंड जरूर है लेकिन इतनी अधिक नहीं कि परेशानी हो क्योंकि राम जी की कृपा से यह आसान हो गया है. यहाँ की सुविधाएँ भी अच्छी हैं जिससे स्नान में कोई दिक्कत नहीं हुई.