इजरायल के डिमोना शहर से तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. टूटी इमारतें, मलबा बिखरा हुआ और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस इस घटना की गंभीरता को दर्शाती हैं. सैकड़ों मौत और घायल लोगों से भरे अस्पताल इस हमले की विनाशकता को साबित करते हैं. डिमोना शहर को परमाणु अनुसंधान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है.