पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर किस कदर बरपा है, इसका अंदाजा त्रिशूली भटकोशी नदी द्वारा मचाई गई भीषण तबाही से लगाया जा सकता है. करीब 11 दिन पहले इस नदी ने ऐसी भयानक त्रासदी मचाई कि आज भी प्रभावित इलाकों की सूरत देखकर रूह कांप उठती है. इन पहाड़ी क्षेत्रों में अब यह पहचानना भी मुश्किल हो चुका है कि कहां कभी सुंदर और हंसते-खेलते गांव हुआ करते थे, कहां लोगों के आशियाने थे और कहां छोटे-छोटे कस्बे बसे थे. सब कुछ मलबे और भारी कीचड़ के नीचे पूरी तरह से दफन हो चुका है.