उत्तर प्रदेश के देवरिया में वकील की संदिग्ध मौत से बवाल हो गया. जिसके बाद परिजन वकील का शव लेकर थाने पहुंच गए और जमकर बवाल काटा. बताया जाता है कि बरहज तहसील के ग्राम लक्ष्मीपुर में चकनाली की जमीन पर ग्राम प्रधान राजेश यादव पक्की सड़क निर्माण करा रहे थे. इसको लेकर वकील विजेंद्र सिंह ने एसडीएम से शिकायत किया था.