राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके से रिश्तों से भरोसा उठने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मृतक महिला की डेढ़ साल की बेटी मौके पर मौजूद थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.