दिल्ली में BRICS समिट के लिए यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 22 मुख्य पॉइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है, जिसके कारण लगभग 35 सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दौरान दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.